रामनवमी के अवसर पर राज्य के मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस दौरान गोपालगंज व सिवान में चार जगह हिन्दु-मुसलमान, दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। इन घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। सिवान में मुसलमान उपद्रवियों ने फायरिंग की। पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। गोपालगंज में हिंसक भीड़ ने आगजनी की तथा करीब आधा दर्जन बाइक फूंक दिए।
उधर, राजधानी पटना के महावीर मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए आगे बढ़ने के क्रम में कुछ क्षणों के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हल्की भगदड़ में दो-तीन भक्त घायल हो गए। सिवान के नवलपुर में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते-देखते तोडफ़ोड़ व पथराव होने लगा। असामाजिक तत्वों ने कई गाडिय़ों के शीशे भी तोड़ दिए। बताया जाता है कि इस दौरान भीड़ में फायरिंग भी की गई।
रामनवमी को निकली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा के दौरान गोपालगंज तथा मीरगंज नगर में दो हिन्दी और मुसलमान समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों जगह शोभा यात्राओं पर पथराव से माहौल बिगड़ गया। हालांकि, हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।